Jai Bhim Quotes in Hindi ( जय भीम कोट्स, विचार, विश, शायरी हिंदी में )

0

Jai Bhim Quotes in Hindi ( जय भीम कोट्स हिंदी में )

Jay Bhim Shayari Status Quotes in Hindi – “जय भीम” एक नारा है जो आमतौर पर अम्बेडकरवादी आंदोलन के अनुयायियों के बीच प्रयोग किया जाता है, जो डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के विचारों और दर्शन को बढ़ावा देना चाहता है। अम्बेडकर, जो एक समाज सुधारक थे और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक प्रमुख व्यक्ति थे। इस वाक्यांश का प्रयोग अक्सर अम्बेडकरवादी समुदाय के सदस्यों के बीच अभिवादन या अभिवादन के रूप में किया जाता है।

डॉ. अंबेडकर दलितों के अधिकारों के हिमायती थे, जिन्हें हिंदू सामाजिक पदानुक्रम में सबसे निचली जाति माना जाता है। उन्होंने भारत में दलितों और अन्य वंचित समुदायों के साथ होने वाले भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ी। “जय भीम” वाक्यांश उनकी विरासत का सम्मान करने और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का एक तरीका है। “जय भीम” भारत में समानता और न्याय के लिए संघर्ष का एक शक्तिशाली प्रतीक है, और भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ चल रही लड़ाई की याद दिलाता है।

आज हम लेकर आए हैं जय भीम कोट्स ( Jai Bhim Quotes in Hindi, Jai Bhim Attitude Status Shayari , Jay Bhim Status, Images, Ambedkar jayanti quotes ) जो आप जय भीम कोट्स Jai Bhim Quotes in Hindi को Dr. Baba Saheb Ambedkar की जयंती या पुण्यतिथि के अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा कर सकते हैं।…

 

Jai  Bhim Shayari Status Quotations in Hindi ( जय भीम शायरी स्टेटस कोटेशन इन हिंदी )


“जय भीम केवल एक नारा नहीं है,
यह जीवन जीने का एक तरीका है।
यह समानता और सम्मान के लिए हमारे संघर्ष का प्रतिनिधित्व करता है..!!!

 


“जय भीम न्याय की पुकार है,
आज़ादी की पुकार है,
और एकता की पुकार है..!!!



“बाबा तेरी कलम के बल हम राज करते है,
तेरी करनी पे बाबा हम नाज करते है
बदलेगा वक्त ओर जमाना भी,
जय भीम के उदघोष से ये आगाज करते है..!!!

 


“पैदा ना होता वो मसीहा तो खुशियों का सिलसिला ना होता,
बे रंग रहती ये जमी,
आसमान का रंग नीला नहीं होता,
भारत तो कब का कंगाल हो जाता मेरे यारो
अगर भीमराव बाबा जैसा हीरा मिला नहीं होता..!!!


“फूलो की कहानी बहारो ने लिखी,
रातो की कहानी सितारों ने लिखी,
हम नहीं है किसी के गुलाम,
क्योंकि हमारी जिंदगी बाबासाहब जी ने लिखी..!!!


“जिस जगह शान से हम खड़े हैं,
उस स्थान के लिए भीमराव लड़े हैं
जो है हर तरफ शांति,
वह तो है सिर्फ मेरे भीम की क्रांति..!!!


“जश्न की होती धूम,
माहौल बड़ा प्यारा लगे
चारों ओर जब ‘जय भीम’ का नारा लगे..!!!


“जिस दिन हमारे दिल में डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर,
और दिमाग मे उनकी विचारधारा होगी,
याद रखना उस दिन अदालत भी हमारी होगी
और फैसला भी हमारा होगा..!!!


“हर सीने में, लहू अब
क्रांति बनकर बहेगा,
“जय भीम” का नारा
गली-गली में गूंजेगा..!!!


Jay Bhim Shayari Status Quotes in Hindi ( जय भीम शायरी स्टेटस कोट्स हिंदी में)


“नींद खोयी अपनी बाबा साहेब आपने
हम रोते हों को हंसाया बाबा आपने,
कभी न भूलेंगे हम अपने बाबा साहेब को
कहता है जमाना बाबा साहेब आंबेडकर जिनको..!!!


“कलम से क्रांति लाने वाला बलवान ना हुआ,
डॉ. बाबासाहब जैसा कोई विद्वान ना हुआ..!!!


“जिसने सबको समझा एक समान
ऐसे थे बाबा साहेब हमारे महान,
सबको आजादी और ख़ुशी से जीना सिखाया भीम ने
स्वतंत्रता और समानता का नारा दिया भीम ने..!!!


“कलम लेकर क्रांति लाना बताया उन्होंने,
शिक्षा लेकर संघर्ष करना सिखाया उन्होंने..!!!


“देश के वही वीर ‘जय भीम’ कहते है,
जो कलम से अपना भविष्य लिखते है..!!!


“उनके जैसा महामानव और नहीं,
बाबासाहब जैसा महान कोई नहीं..!!!


“लहरें तो उठे ढेर समुन्दर नहीं हुआ
नेता हुए तो ढेर कलंदर नहीं हुआ,
अंबेडकर के बाद में इतिहास गवाह है,
दुनिया में कोई फिर से ना अंबेडकर हुआ..!!!


“ईमानदारी की अब प्रतिज्ञा हम लेते हैं,
गर्व है हमें जो बाबासाहब के बेटे है..!!!


“नसीब चाहिए हर किसी के
जिंदगी में कहां मक़ाम आता है,
महफ़िल में छा जाती रौनक
बाबा जब भी तेरा नाम आता है..!!!


“कर गुजर गये वो भीम थे,
दुनिया को जगाने वाले भीम थे
हमने तो सिर्फ इतिहास पढा है यारो,
इतिहास बनाने वाले मेरे भीम थे..!!!


“आज का दिन है बड़ा महान
बनकर सूरज चमका एक इंसान,
कर गये सबके भले का ऐसा काम
बना गये हमारे देश का संविधान..!!!


Ambedkar Jayanti Shayari Image ( अंबेडकर जयंती शायरी इमेज )


“अपने जीवन के सारे अनुभव रख दिए,
संविधान में जीने के पूरे हक लिख दिए..!!!


“ना छुरी रखता हूँ ना पिस्टल रखता हूँ,
जय भीम का बेटा हूँ दिल में जिगर रखता हूँ..!!!


“1956 में हमें सच्चे धर्म की दीक्षा दी,
स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व की शिक्षा दी..!!!


“हजारों सितारे आसमान में मगर चाँद एक हैं,
हजारों महानायक आएं दुनिया में मगर भीमराव एक हैं..!!!


“सर्वोच्च संविधान ने जिंदगी को मूल्यवान बना दिया,
बाबा, विचारों ने आपके मुझे सच्चा इंसान बना दिया..!!!


“भीम जैसा सूरज अगर निकला ना होता
हम दलितों के जीवन में ऐसा उजाला ना होता,
मर गए होते यूँ ही जुल्म सहकर
अगर हमें भीम जैसा रखवाला मिला ना होता..!!!


Best Jai Bheem Shayari ( बेस्ट जय भीम शायरी )


“ठोकरों से महल गुलामी के उड़ाता चला गया
जिस तरफ गया वो रास्ता बताता चला गया,
कर्ज़दार हैं वतन आज तलक भीम का
वो व्यवस्था की बंदिशें ठुकराता चला गया..!!!


“शिक्षा और ज्ञान की ताकत को दिखा दिए,
बाबासाहेब ने सोये समाज को जगा दिए..!!!


“ना इश्क का शौक है,
ना मोहब्बत करते है
भिमराज के प्रेमी है,
बस सब को जय भीम कहते है..!!!


“मरते वतन को उस ने नया जीवनदान दिया
ठुकराए हुओं को हुकूमत का कलमदान दिया,
तेरा ये अहसान कैसे चुकाए ये वतन, ऐ भीम
भारत को रखने सलामत तू ने संविधान दिया..!!!


“कर गुजर गये वो भीम थे
दुनिया को जगाने वाले भीम थे,
हमने तो सिर्फ इतिहास पढा है यारो
इतिहास बनाने वाले मेरे भीम थे..!!!


“मेहनत से ही मिलता हमेशा अंजाम रहेगा
कई युगों तक बाबा आपका नाम रहेगा..!!!


Jay Bhim Status

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top